पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में दिनाँक 19-05-2026 को प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल के सहयोग द्वारा एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थीयों ने तैराकी, संगीत, खेलों और रिफ्रेशमेंट का भरपूर आनंद लिया।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और सभी को सुरक्षित तरीके से आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं आरती गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता, ममता दिवाकर तरुणा अरोड़ा परमीत कौर व सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

