5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के विद्यार्थियों ने फन सिटी वॉटर पार्क की रोमांचक सैर

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में ग्रीष्म अवकाश के अवसर पर विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु फनसिटी वाटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क बरेली का भ्रमण कराया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने खूब मौज मस्ती की। साथ ही छात्रों ने फन सिटी वॉटर पार्क की रोमांचक सैर का आनंद लिया और पार्क में तरह-तरह के झूलों जिसमें ट्रेन की सवारी, नौका विहार, रेन डांस आदि का लुत्फ उठाया। जहां शिक्षकों व स्टॉफ की सतर्क निगरानी में यह यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और सफल रही। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बताया कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और नयापन महसूस होता है एवं संचार कौशल को सुधारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी अवसर मिलता है।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस