2:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में बैंक की दीवार काटकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

दातागंज में बैंक की दीवार काटकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध।

दातागंज, बदायूं 19 मई ।

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने दीवार काटकर घुसने की कोशिश की। हालांकि चोर नकदी या अन्य सामान चुराने में नाकाम रहे, लेकिन पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा और चैनल का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। बैंक की पिछली दीवार कटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारी ने तुरंत बैंक प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही दातागंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक बैंक परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त में जुटी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिस भवन में बैंक संचालित है, उसके पीछे एक स्कूल है और दूसरी तरफ रिहायशी मकान हैं। बैंक के ऊपर भी मकान बने हुए हैं। रिहायशी इलाके में बैंक होने के बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने की हिम्मत की, जिसकी जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि चोर बैंक के लॉकर तक नहीं पहुंच पाए और कोई नकदी चोरी नहीं हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.