सहसवान पुलिस का शिकंजा: तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार
बदायूँ। थाना सहसवान पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने अभियुक्त भूरा उर्फ वसी अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 235/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com