बिसौली। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कोतवाली क्षेत्र के गांव कुढोली में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और सशक्त भविष्य के लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया।
रविवार को मिशन शक्ति टीम का नेतृत्व कर रही महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता प्रशिक्षण और शक्ति सदन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति टीम नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर रही है, शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पूजा तोमर ने महिलाओं को सलाह दी कि वह किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान महिला आरक्षी कृष्णा, महिला कांस्टेबल प्रीति, महिला कांस्टेबल कोमल, महिला कांस्टेबल उन्नति, महिला कांस्टेबल स्वेता, महिला कांस्टेबल स्वाति आदि उपस्थित रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com