7:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सोशल मीडिया पर पोस्ट से शुरू हुआ विवाद थाने पहुंचा, BJP नेता और शिक्षक नेता ने एक-दूसरे पर लगाए धमकी के आरोप

सोशल मीडिया पर पोस्ट से शुरू हुआ विवाद थाने पहुंचा, BJP नेता और शिक्षक नेता ने एक-दूसरे पर लगाए धमकी के आरोप।

बदायूँ 17 मई।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी और जूनियर शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विशाल मिश्रा के बीच फेसबुक पर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

शिक्षक नेता विशाल मिश्रा का आरोप है कि शनिवार रात 10:37 बजे भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर गालीगलौज की और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी।

वहीं भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी का कहना है कि विशाल मिश्रा फेसबुक पर पोस्ट कर उनकी छवि खराब कर रहे थे। इस बारे में फोन पर पूछने पर विशाल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। माहेश्वरी के अनुसार, फोन काटने के बाद वह उझानी में एक पार्टी में चले गए। देर रात लौटने पर विशाल के एक परिचित ने उन्हें ‘पाठशाला’ बुलाया, जहां विशाल और उनके समर्थक मौजूद थे। माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि वहां उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने अप्रिय घटना की आशंका जताई, लेकिन उनके परिचितों के पहुंचने पर स्थिति संभल गई।

सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.