5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में जलभराव रोकने को चला विशेष सफाई अभियान

बिल्सी में जलभराव रोकने को चला विशेष सफाई अभियान।

बदांयू 17 मई।

बिल्सी नगर पालिका ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों-नालियों की “तली झाड़ सफाई” का विशेष अभियान चलाया। जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों की टीम लगाकर बदायूं बस स्टैंड से लेकर देववाणी चौक तक बाइपास मार्ग के प्रमुख नाले की सफाई कराई गई।

नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने निरीक्षण कर समस्या पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सफाई का काम सफाई निरीक्षक मनीष कुमार और प्रीतम बाबू की देखरेख में हुआ।

ग्रामीणों का प्रदर्शन- सिरासोल सीताराम पट्टी गांव में मुख्य सड़क पर महीनों से जलभराव था। नालियां चोक होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा था। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।
माहेश्वरी धर्मशाला के सामने- नाले की पुलिया का जाल टूटने से ई-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। एक रोडवेज बस का पहिया भी टूटे जाल में फंस गया था।
मोहल्ला 5, वार्ड 8 में नालियों का पानी मुख्य नाले तक नहीं पहुंच पाने से गलियों में पानी भरा था। दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान थे। सभासद हरपाल सिंह ने कई बार पालिका को बताया था, पर कार्रवाई नहीं हुई।

मानसून दस्तक देने के बाद भी नालों की सफाई शुरू नहीं हुई थी। इस बार पालिका ने देरी से सफाई शुरू कराई।

ये अभियान शासन के उस आदेश के तहत भी है जिसमें 20 मई तक नालों की तलीझाड़ सफाई कर जलभराव रोकने को कहा गया था

विज्ञापन एक्सप्रेस