2:06 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

पिता को गाली देने से रोका तो भाई बना हैवान, फावड़े से वार कर दांत से काटी नाक

पिता को गाली देने से रोका तो भाई बना हैवान, फावड़े से वार कर दांत से काटी नाक।

बिल्सी के रिसौली मोहन पट्टी गांव की घटना, पीड़ित ने दर्ज कराया केस; दुर्गेश व ओमवती नामजद।

बिल्सी बदांयू 16 मई।

बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली मोहन पट्टी गांव में शनिवार शाम रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। पिता को गाली देने से मना करने पर एक युवक ने अपने सगे भाई पर फावड़े से हमला कर दिया और दांत से उसकी नाक काट ली। घायल ने शनिवार को थाने पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी उपदेश पुत्र नेत्रपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका भाई दुर्गेश घर में पिता को गालियां दे रहा था। उसने जब विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में दुर्गेश ने फावड़ा उठाकर उस पर हमला बोल दिया। बचाव के दौरान दुर्गेश ने उपदेश की नाक दांत से काट ली, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

शनिवार को पीड़ित उपदेश ने बिल्सी थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर के आधार पर दुर्गेश और ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ा कि भाई ने भाई पर ही खूनी हमला कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे- मनोज कुमार सिंह, कोतवाल, बिल्सी


अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस