भाजपा आज करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार :- अनूप गुप्ता
भाजपा की कार्यपद्धति सामूहिक नेतृत्व और सेवा भावना पर आधारित :- अनूप गुप्ता
सेवा और समर्पण की भावना भाजपा कार्यकर्ता की पहचान :- अनूप गुप्ता
बिसौली :- मुड़िया धुरेकी स्थित एम.जी ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद बदायूँ का जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन के द्वितीय दिवस पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ प्रोफेसर रविन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मैनपुरी आलोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्य पद्धति विषय पर प्रदेश महामंत्री भाजपा/एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा भाजपा की कार्य पद्धति कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक व्यवस्था पर आधारित है। भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत और वास्तविक पूंजी माने जाते हैं। जनसंघ के समय से ही संगठन ने विचार, अनुशासन, सेवा और समर्पण के भाव के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़कर राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है। यही कारण है कि भाजपा आज केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार बन चुकी है। आगे कहा भाजपा की कार्यशैली में नियमित बैठकें, प्रशिक्षण वर्ग, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सेवा कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और समाज के बीच निरंतर संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पार्टी का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर सेवा और संगठन का दायित्व निभाता है। कोरोना काल, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक संकट के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण की मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा, अनुशासन और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का भाव और अधिक मजबूत हुआ है। भाजपा की कार्य पद्धति सामूहिक नेतृत्व, संगठन सर्वोपरि और कार्यकर्ता सम्मान की भावना पर आधारित है, यही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान और शक्ति है।
कार्यकर्ता विकास संगठन विषय पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता है। संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और सेवा भाव से नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने आगे कहा प्रशिक्षण वर्ग, सेवा अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निरंतर विकास किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर परिस्थिति में समाज के बीच सक्रिय रहता है। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़े हैं। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक सक्रिय और मजबूत हुआ है।
कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। भाजपा का चुनाव प्रबंधन केवल प्रचार तक सीमित नहीं बल्कि जनता के बीच निरंतर संपर्क और विश्वास बनाए रखने की प्रक्रिया है।उन्होंने कहा सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी संपर्क और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा संगठन को लगातार मजबूत किया। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव मानते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता है। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने विकास और सुशासन को चुनाव का मुख्य आधार बनाया है। यही मजबूत संगठन और कार्यकर्ता शक्ति भाजपा की लगातार सफलता का कारण है।
मीडिया प्रबंधन विषय पर वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप तिवारी ने कहा मीडिया वर्तमान समय में मीडिया जनजागरण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। भाजपा ने हमेशा सकारात्मक संवाद और तथ्य आधारित राजनीति को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्रहित के विषयों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा मानती है, कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, और समाज को सही दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आगे कहा भाजपा का मीडिया विभाग और सरकार के बीच संवाद का मजबूत माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। प्रेस वार्ता, प्रेस विज्ञप्ति, जनसंवाद कार्यक्रम और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाजपा लगातार जनता के बीच अपनी बात पहुंचा रही है।
सोशल मीडिया ए.आई. विषय पर रविन्द्र सिंह ने कहा डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जनसंवाद के सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुके हैं। भाजपा ने समय के साथ तकनीक को अपनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया, जिसका लाभ आज संगठन और समाज दोनों को मिल रहा है। आगे कहा भाजपा का आईटी और सोशल मीडिया विभाग सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और राष्ट्रहित के विषयों को तेजी से जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के माध्यम से भाजपा नए भारत की डिजिटल कार्यशैली को मजबूत कर रही है। सोशल मीडिया आज केवल प्रचार का माध्यम नहीं बल्कि जनसंवाद, जनजागरण और युवा शक्ति को जोड़ने का प्रभावी मंच बन चुका है।
व्यवहारिक सत्र विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष मैनपुरी आलोक गुप्ता ने कहा प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना भी है। व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संवाद, जनसंपर्क और संगठन संचालन की जानकारी दी जाती है। आगे कहा भाजपा का कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है। व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा और अनुशासन की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला प्रभारी मुरादाबाद राजेश यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

