NEET UG 2026: स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर, NTA ने री-एग्जाम की तारीख 21 जून घोषित की ।
नई दिल्ली 15 मई ।
NEET UG 2026 देने वाले 22.79 लाख छात्रों के लिए बड़ी राहत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई 3 मई की परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया है।
नई डेट*: 21 जून 2026, रविवार
समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेन और पेपर मोड पहले की तरह ऑफलाइन ही होगा
छात्रों को क्या फायदा
दोबारा रजिस्ट्रेशन नही 3 मई वाले सभी एप्लीकेशन अपने आप मान्य होंगे
कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं न नई फीस देनी है, पुरानी फीस का रिफंड भी मिलेगा
समय मिला तैयारी को लगभग 1.5 महीने का एक्स्ट्रा समय मिला रिवीजन के लिए
पारदर्शिता CBI जांच से फेयर एग्जाम का भरोसा बढ़ा
एजेंसी ने कहा है कि विवादित परीक्षा को मान्य रखना पब्लिक ट्रस्ट के लिए सही नहीं था। अब पूरी सख्ती से फ्रेश एग्जाम होगा ताकि मेहनत करने वाले एक भी बच्चे के साथ अन्याय न हो।
जून के दूसरे हफ्ते में http://neet.nta.nic.in पर
रिजल्ट जुलाई मध्य तक संभावित काउंसलिंग अगस्त 2026 से शुरू होगी
इस एक्स्ट्रा टाइम को पैनिक में नहीं, प्लानिंग में लगाओ। वीक टॉपिक रिवाइज करो, मॉक टेस्ट दो। ये दूसरा मौका है, स्कोर बेहतर करने का।
NTA ने छात्रों से अपील की है कि सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी अफवाह से बचें।
हेल्पलाइन: 011-40759000 | neetug@nta.ac.in

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

