“एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी” का भव्य आयोजन
Singler Girls Inter college कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु “एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी (सत्र 2025-26)” का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेव. सचिन रॉबिन्सन (Pastor Incharge CMC Budaun) रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत एवं ईश्वर में विश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपोस्टल अमित सांग्रवाल एवं रेव. पास्टर रजनीश कुमार उपस्थित रहे।जिनको मिशन इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी काव्यांश पांडे, दीपांश और विकास द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया|विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। बच्चों ने “खोल दे पर”, “एक जिंदगी मेरी”, “100 ख्वाहिशें” एवं “आशाएं” जैसे प्रेरणादायक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
मिशन इंग्लिश स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शोभा फ्रांसिस ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी समान महत्व देता है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, गर्व एवं प्रेरणा का वातावरण बना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

