गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा “21वीं सदी की शिक्षा और सोशल मीडिया” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन प्राचार्या प्रो .डाॅ इंदु शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।सेमिनार में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए 21वीं सदी की शिक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका, उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों तथा आधुनिक शिक्षा में तकनीक के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति वर्मा एवं डॉ. वन्दना वर्मा ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं शिक्षा में उसके प्रभावी प्रयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो.डाॅ. इंदु शर्मा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सही दिशा में उपयोग शिक्षा को अधिक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बना सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता द्वारा किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

