10:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस की तत्परता से 3 घंटे में मिली डेढ़ साल की बच्ची

बिल्सी पुलिस की तत्परता से 3 घंटे में मिली डेढ़ साल की बच्ची।

बिल्सी बदांयू 14 मई।

बदायूं के बिल्सी में गुरुवार को बाजार में खरीदारी के दौरान बैरमई बुजुर्ग निवासी गुलशन की डेढ़ साल की बेटी गुड़िया अचानक लापता हो गई थी।

बच्ची के लापता होते ही परिजनों ने तुरंत बिल्सी थाना पुलिस को सूचना दी।
SSP अंकिता शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत तलाश शुरू हुई
महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल की टीम ने करीब 3 घंटे की गहन तलाश के बाद बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया

बच्ची को माता-पिता गुलशन और सैफ अली को सौंप दिया गया।परिवार ने बिल्सी पुलिस का आभार जताया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा बच्चों को जल्दी ढूंढने का यह एक अच्छा उदाहरण है।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस