बदायूं में आंधी-बारिश का कहर: 5 लोगों की मौत, दो मासूम भी शामिल।
बदांयू 13 मई।
बदायूं में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चियां, दो महिलाएं और एक टैंकर चालक शामिल हैं।
कहां-कैसे हुए हादसे
बिसौली – रानेट चौराहा तेज आंधी में सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ चलते डंपर पर गिर गया। डंपर चालक की मौके पर ही मौत।


सिद्धपुर कैथौली गांव पेड़ गिरने से 8 और 9 साल की दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।
फतेहपुर गांव आंधी-बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी एक महिला पर पेड़ गिर गया, मौके पर मौत। इसी गांव में आंधी-तूफान से टीन गिरने से एक और महिला की जान चली गई।

नुकसान का मंजर
आंधी-तूफान के कारण जिले में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। कई रास्ते बंद हो गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। लगातार दूसरे दिन आए तूफान से कई गांवों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

