बदायूं
मिशन शक्ति-5 का जोरदार अभियान – उसावा पुलिस ने महिलाओं और बेटियों को किया जागरूक, सुरक्षा का दिया भरोसा

SSP बदायूं के निर्देशन में थाना उसावा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में थाना उसावा पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा “मिशन शक्ति-5” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मिशन शक्ति टीम ने गांव और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 181 तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का सहारा लें।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, जागरूक रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। थाना उसावा पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

