6:35 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति के तहत बेटियों को दिया आत्मरक्षा का संदेश

मिशन शक्ति के तहत बेटियों को दिया आत्मरक्षा का संदेश
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडोल के स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112, 1090, 181, 1930 और 1098 की जानकारी दी। साथ ही बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत उपयोग किया जा सकता है। महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, सोनिया ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाव के उपाय समझाए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल खुशी, तनु, दिव्या, काजल एवं भूपेश सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.