12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – कमरे से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

कमरे से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, इलाके में सनसनी

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में एक कमरे से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मिला।

दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत करीब एक माह पहले हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका कमरे में अकेले रहती थी।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस