12:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला घाट का ‘VIP मेकओवर’ 19 करोड़ में बदायूं को मिलेगा हरिद्वार जैसा फीलिंग

कछला घाट का ‘VIP मेकओवर’ 19 करोड़ में बदायूं को मिलेगा हरिद्वार जैसा फीलिंग।

उझानी-बदांयू12 मई।

कभी धूप में तपता और बरसात में डूबता कछला घाट अब फाइव-स्टार ट्रीटमेंट लेने वाला है। 19 करोड़ की लागत से गंगा का यह किनारा इतना बदलेगा कि लोग पूछेंगे: भाई ये बदायूं है या हरिद्वार?

अभी तक हाल ये था कि श्रद्धालु आए, गंगा में डुबकी लगाई और सिर पर गमछा रखकर भागे। न बैठने की जगह, न रुकने का ठिकाना। गर्मी में झुलसो, बरसात में फिसलो। लेकिन 14 मई को प्रदेश के पर्यटन मंत्री खुद आकर इस घाट की किस्मत का ताला खोलने वाले हैं।

यह होंगे विकास कार्य -गेस्ट हाउस अब होटल- ढूंढने का झंझट खत्म।
चमचमाते टॉयलेट- शर्मिंदगी वाली नौबत नहीं आएगी।
गंगा घाट पर बेंच ,पक्के घाट और लाइट रात में भी घाट जगमगाएगा।
साफ-सफाई कीचड़ और कचरे को बाय-बाय।

DM अवनीश राय बोले: “काम शुरू होते ही घाट के दोनों तरफ नजारा बदल देंगे। श्रद्धालु घंटों बैठ सकेंगे।”

अभी गंगा घाट पर शाम 6 बजे दुकानें बंद हो जाती है। नया लुक मिला तो रात 9 बजे तक गंगा घाट पर स्टीमर चलेंगे। दुकानदार संदीप ने बताया कि 20 साल से इसी दिन का इंतजार था। अब चाय से लेकर फोटो फ्रेम तक, सब डबल बिकेगा।
घाट का विकास होने से टूरिस्ट बढ़ेंगे तो चाट-प्रसाद से लेकर नाव तक सबका धंधा चमकेगा। बदायूं का नाम टूरिज्म मैप पर भी नजर आएगा।

कुल मिलाकर कछला घाट का कायाकल्प हुआ तो बदायूं की गंगा के साथ-साथ दुकानदारों की जेब भी लबालब होने वाली है।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.