12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को छत से फेंका, मौत

बदांयू -बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को छत से फेंका, मौत।

आरोपी पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा, बरेली में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

बदांयू 12 मई।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक ने पहले लाठी-डंडों से पीटा और फिर छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पत्नी के अनुसार 9 मई की शाम उसका पति अपनी बेटियों के साथ छत पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पड़ोस का युवक छत पर पहुंच गया और बेटियों से छेड़छाड़ करने लगा। पति ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। इसके बाद उसने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य छत की ओर दौड़े। इसी बीच आरोपी ने पीड़ित को छत से नीचे धक्का दे दिया। युवक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस