3:24 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ओमकार सिंह के नेतृत्व में किया विरोध

नरुउ गांव के पास बन रहे नेशनल हाईवे 530 बी पर पुलिया बनाकर उझानी नगर पालिका का दूषित पानी पुनः गांव में प्रवाहित करने का ग्राम वासियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में किया विरोध1
आज दिनांक 11/ 5/ 2026 को नेशनल हाईवे 530 बी के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा नरूऊ ग्राम के पासअपराह्न 3:00 बजे हाईवे की सड़क काटकर उझानी नगर पालिका का गंदा दुषित पानी पुनः गांव में प्रवाहित करने का प्रयास किया गया जिसका कि ग्रामवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों को विरोथ दर्ज कराते हुए माननीय उच्च न्यायालय का आदेश जो कि जनहित याचिका संख्या 2378/ 2025 में हुआ है इसका हवाला देते हुए उपस्थित अधिकारियों से कहा की इस दूषित पानी से पूरे गांव में संक्रमित रोग पूरे गांव में फैले हुए थे किसानों की 600 बीघा जमीन दूषित पानी में डूबी थी और तो और हैंड पाइप में जो पीने का पानी था वह भी जहरीला हो गया था जिसको की जल निगम ने प्रतिबंधित कर दिया था अब पुनः पुलिया बनाकर उझानी नगर का दूषित पानी नरुउ ग्राम में प्रवाहित करने की योजना बना रही है जिसका ग्रामवासी हर हालत में विरोध करेंगे। उच्च न्यायालय के आदेश देखने के बाद एवं ग्राम वासियों के विरोध के बाद पुलिया निर्माण कार्य अधिकारियों ने रोक दिया।



जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि कल एक ज्ञापन नेशनल हाईवे 530 बी के परियोजना अधिकारी को माननीय उच्च न्यायालय आदेश के साथ दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, राजाराम टेलर, ओम प्रकाश जाटव, बलवीर सिंह, नरेंद्र कुमार ,सुरेश कुमार, प्रेमपाल, पृथ्वी सिंह, रमेश कुमार, नेपाल सिंह सोलंकी, मुन्नालाल, मानसिंह आदि सैकड़ो ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस