3:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुरूऊ बहेड़ी संपर्क मार्ग को बंद करने पर कड़ा विरोध

बदायूं 10 मई एन एच 530 राजमार्ग मथुरा बरेली कुरूऊ बहेड़ी संपर्क मार्ग को बंद करने पर कड़ा विरोध आज शाम 5:00 बजे के बाद राजमार्ग पर यह मार्ग पक्का करके संपर्क मार्ग को बंद करने की नाकाम कोशिश की गई
ग्रामीणों में दर्जनों की संख्या में विरोध करने महिलाएं पहुंची तथा दर्जनों व्यक्ति पहुंचे मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना 5:00 बजे के बाद बहेड़ी पहुंच गए उन्होंने कहा जिला प्रशासन राजमार्ग अधिकारियों से हमारा समझौता हुआ कोई भी संपर्क मार्गबंद नहीं किया जाएगा यह लिखित में समझौता है उन्होंने संपर्क मार्ग को बंद करने का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा अनियमितताएं ना बढ़ाते संयम से काम ले तानाशाही और जनता के लिए परेशानी का सबक न बने सरकार जनता की है जनता सरकार की है आखिर इन गरीब लाचार किसान मजदूर मजलूम को क्यों सताया जा रहा है दर्जनों गांव का संपर्क मार्ग बंद करना उचित नहीं है सदियों पुराना यह मार्ग है
इसके बाद मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने एन एच के उच्च अधिकारियों से वार्ता की इंजीनियर के के सिंह द्वारा निर्देश जारी किया गया समझौते के तौर पर ही काम होगा इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं होगा संपर्क मार्ग बंद नहीं किया जाएगा बाद में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा एक्शन लिया गया उन्होंने कहा अगर इसके विरोधग्में काम किया गया तो फिर से बैठक बुलाई जाएगी सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल द्वारा मोबाइल से मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना से वार्ता की उन्होंने कहा किसी भी ग्रामीणों को जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी बाद में मामला शांत हुआ कल फिर से मिलेंगे मंडल प्रवक्ता जिला प्रशासन से

विज्ञापन एक्सप्रेस