11:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: खेत से लौटा पिता तो घर से गायब मिली बेटी, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज।

उझानी बदायूं 10 मई ।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता जब खेत से घर लौटा तो उसकी 20 साल की बेटी घर से गायब मिली। आरोप है कि गांव के ही दो सगे भाइयों ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह खेत पर गया था। घर पर उसकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का भारगम पुत्र महावीर अपने भाई राजीव के साथ आया और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

दोपहर करीब 2 बजे जब पड़ोसियों ने उसे बताया कि दोनों भाई उसकी बेटी को ले गए हैं। पिता ने तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेटी की हत्या कर सकते हैं या उसे बेच सकते हैं।

कोतवाली उझानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारगम व राजीव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश और युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विज्ञापन एक्सप्रेस