कुंवरगांव।बदायूं सालारपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में जनगणना प्रक्रिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने के तरीके समझाए।
शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे अपने मोबाइल फोन से परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को पोर्टल के उपयोग, आवश्यक सावधानियों और सही जानकारी दर्ज करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने कहा कि स्वयं जानकारी भरने से त्रुटियों की संभावना कम रहती है और लोग अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय डेटा दर्ज कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, सहायक अध्यापक कृति गोयल, शिक्षामित्र नीरजा कुमारी गौतम, पन्ना लाल एवं मीरा देवी मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने ग्रामीणों को डिजिटल प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सही जानकारी उपलब्ध कराकर इसमें सहयोग करना चाहिए। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

