बदायूं
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने राहगीरों को बांटा शरबत, समाज को उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
बदायूँ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा जिला अस्पताल के पास राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने अपने स्वाभिमान, वीरता और त्याग से इतिहास में अमिट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शरबत वितरित किया गया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, अभिषेक, गिरिजेश गुप्ता, आस्था सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

