उघैती पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना उघैती पुलिस टीम ने शुक्रवार 08 मई 2026 को अभियुक्त रिंकू पुत्र सत्यभान निवासी ग्राम मेवली थाना उघैती जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना उघैती पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उसके विरुद्ध थाना उघैती में मु0अ0सं0 98/2026 धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणधीर सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com