बदायूं
*बदायूं में आज सजेगा भव्य किसान मेला, किसानों को मिलेगी योजनाओं और तकनीक की पूरी जानकारी*
आज दिनांक 08 मई 2026 को बदायूं स्थित गुरुद्वारा परिसर में एक विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन जय अंबे ट्रेडर्स, जन कल्याण कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड जगत एवं जिले की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से किया गया है। किसान मेले को लेकर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस किसान मेले में किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, खाद एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को केसीसी लोन, कृषि सब्सिडी, फसल ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जागरूक किया जाएगा।
मेले में पीएनबी बैंक के पूरे जनपद के ब्रांच हेड, एलडीएम सर, एडीएम सर सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो किसानों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान देने का प्रयास करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र एवं गांव के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मेले का लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला किसानों के लिए नई जानकारी, सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता प्राप्त करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

