बदायूं
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, उसावा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बदायूँ, 07 मई 2026। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना उसावा पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए थी।
इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना उसावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम गौंतरा पट्टी नरपत खुर्द निवासी छोटू पुत्र सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा एवं 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना उसावा में मु0अ0सं0 64/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

