12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ बैकुंठ नाथ शुक्ल प्रोफेसर के पद पदोन्नत

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी जी कॉलेज बदायूं में संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ बैकुंठ नाथ शुक्ल को उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत कर दिया । यह प्रोन्नति मानक एकेडमिक स्तर की उपलब्धि और निर्धारित अवधि तक एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्य करने के उपरांत मिली है । प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना, आई क्यू ए सी अध्यक्षा प्रो मधुबाला शर्मा,अन्य शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने डॉ शुक्ल को इस महत्तर एकेडमिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी । डॉ शुक्ल ने अपनी यात्रा का खाका खींचते हुए अपने माता-पिता एवं परिजनों को याद किया, तथा इस यात्रा में हमसफ़र शिक्षक साथियों, महाविद्यालय कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस