बिल्सी में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बिल्सी, बदायूं 7 मई 2026।
बदायूं जिले के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रात करीब 8:30 बजे पीड़िता घर में पशुओं को बांध रही थी, तभी पड़ोस के युवक शिवम ने पीछे से आकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची। मां को देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने बिल्सी कोतवाली में तहरीर दी।
बिल्सी कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम ओर उसके पिता प्रमोद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी हे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

