बड़े मंगलवार पर दुर्गानगर के नर्मदेश्वर मंदिर पर हुआ भंडारा
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में नर्मदेश्वर महाराज मंदिर पर मंगलवार की शाम बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रॉपर्टी डीलर राहुल वाष्र्णेय द्वारा बाबा को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर की गई। इसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर तक वितरण का क्रम चलता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक चौहान, प्रतीक चौहान, रचना वाष्र्णेय, अमित वाष्र्णेय, ललित गिरि, संजीव कुमार, संतोष कुमार, सूर्यप्रकाश देवल, शेखर सक्सेना, मनोज कुमार और शिखर राजपूत समेत कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

