12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती- बग्गी पर बेहोश हुआ दूल्हा, तिलक से पहले टूटा रिश्ता: मायूस लौटी बरात ?

बदांयू में बग्गी पर बेहोश हुआ दूल्हा, तिलक से पहले टूटा रिश्ता: मायूस लौटी बरात ?

बिल्सी बदांयू 06 मई ।

शहनाई की गूंज, बैंड की धुन और बरातियों का डांस। सब कुछ फिल्मी था। लेकिन जैसे ही दुल्हन की मां आरती का थाल लेकर बग्गी पर चढ़ी, सीन पलट गया।

क्लाइमैक्स से पहले ही उड़ा फ्यूज।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बराय बरसुआ से उघैती के गांव छिबऊ कलां आई बरात का दुल्हन पक्ष ने दिल खोलकर स्वागत किया। चढ़त हुई, आतिशबाजी हुई, बराती झूमे। मगर तिलक की बारी आई तो दूल्हा राजा बग्गी पर ही बेहोश होकर लुढ़क गए।

विलेन निकली मिर्गी ।

आनन-फानन डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बताया मिर्गी का दौरा पड़ा है। थोड़ी देर में दूल्हे को होश भी आ गया। पर तब तक बात बिगड़ चुकी थी।

दुल्हन पक्ष बोला: धोखा नहीं चलेगा।

दुल्हन वालों का पारा चढ़ गया। बोले, “बीमारी छिपाकर शादी कराने आए थे? ये रिश्ता मंजूर नहीं।” बरातियों ने हाथ-पैर जोड़े, पर दुल्हन पक्ष टस से मस नहीं हुआ।

न तिलक हुआ, न वरमाला। बग्गी पर चढ़ा दूल्हा कुंवारा ही घर लौट गया। उघैती में अब बस एक ही डायलॉग गूंज रहा है: _“आरती उतरी नहीं, बरात उतर गई!”।

विज्ञापन एक्सप्रेस