उझानी में एपीएस स्कूल ने धूमधाम से मनाया मदर्स डे, माताओं के सम्मान में हुऐ कार्यक्रम।
उझानी, बदायूं 6 मई।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में बुधवार को मदर्स डे उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। पीटीएम के साथ आयोजित इस विशेष समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों की माताएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उप-प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व संयोजिका रिद्धिमा धरेजा ने माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विद्यालय परिसर को मातृ-प्रेम से जुड़े पोस्टरों से सजाया गया था।
फन गेम्स और पैंपरिंग स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र
माताओं के लिए फन गेम्स, ग्रुप एक्टिविटीज व पैंपरिंग स्टॉल लगाए गए। व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल का सुकून देने वाले स्टॉल्स को खूब सराहा गया। विजेता माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। फोटो शूट व पोर्ट्रेट ड्राइंग ने सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने अपनी माताओं को हस्तनिर्मित कार्ड भेंट कर निस्वार्थ प्रेम व त्याग को याद किया। छात्रों ने मंच से मां द्वारा दी गई सीख भी साझा की।
प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने कहा कि मां प्यार का सागर है, उसकी ममता शब्दों में नहीं बांधी जा सकती। उन्होंने बच्चों से मां की सीख पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजिका रिद्धिमा धरेजा रहीं। कला विभाग से रचना यादव, मनोज सक्सेना, अर्चना पांडेय व विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।
हंसी-खुशी और भावुक पलों से भरा यह आयोजन माताओं के लिए यादगार बन गया।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

