बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में दिधौनी गांव के
पास एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर
हो गई। इस भीषण भिडंत में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। स्ूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार की खिडकी तोडकर घायल चालक को बाहर निकाला और उसे बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
– शादी समारोह में शामिल होने आया था परिवार
बिल्सी कोतवाल मनोज कमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात अलीगढ निवासी पुष्पेंद्र पुत्र संतसिंह अपनी ससुराल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव ढड़ुमर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह अपने परिवार की गुड़िया को ब्यूटी पार्लर ले जाने के लिए कार से बिल्सी आ रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।
– ट्रैक्टर की भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़े
दिधौनी गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड गए। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
– स्थानीय लोगों ने खिडकी तोडकर चालक को निकाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार की खिडकी तोडकर चालक पुष्पेंद्र को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की कि घटना की जांच की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार की क्षति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

