10:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस द्वारा कुल 609.194 कि0ग्रा0 मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण

ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा कुल 609.194 कि0ग्रा0 मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया

उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद बदायूँ में चलाये जा रहे “ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त निम्न मादक पदार्थ नियमानुसार नष्ट किया गयाः-

1 डोडा 192.43कि0ग्रा0
2 स्मैक 0.875कि0ग्रा0
3 अफीम 4.41कि0ग्रा0
4 गांजा 409.68कि0ग्रा0
5 चरस 1.549कि0ग्रा0
6 अल्पराजोलम गोली 0.19कि0ग्रा0
7 ब्राउन शुगर 0.06कि0ग्रा0

कुल 609.194 कि0ग्रा0 मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुये यह कार्यवाही ENVIRAD MEDICARE PVT LTD परसाखेडा रोड नं0 4 बरेली में सम्पन्न हुयी है । पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले ‘इन्सीनरेटर ’ के माध्यम से इन मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया ।

सम्पूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं श्री सुनील अहलावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बदायूँ की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण करायी गयी । “ऑपरेशन दहन” के माध्यम से बदायूँ पुलिस स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नही दिया जायेगा । अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेन्स’ की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाही जारी रहेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस