7:10 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बिल्सी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अंबियापुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। जहां उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा एवं ऑपरेशन ईगल के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को सतर्क रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, खुशी, तनु एवं सृष्टि भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.