1:32 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में कान्हा गौशाला का शिलान्यास, गौवंश को मिलेगा आश्रय

बिल्सी । बिल्सी (बदायूं) में विधायक हरीश शाक्य ने कान्हा
गौशाला का शिलान्यास किया। यह गौशाला 1.65 करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य गोवंश संरक्षण और निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है,जो उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कान्हा गीशाला का शिलान्यास
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में घुमंतू गोवंश की समस्या एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। कान्हा गौशाला के निर्माण से सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को छत और चारा मिलेगा, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान से भी राहत मिलेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। विधायक ने बताया कि सरकार
अंत्योदय’ के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) वेद प्रकाश यादव ने गौशाला की तकनीकी और आर्थिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 65 लाख रुपये है। गौशाला में गोवंश के लिए आधूनिक शेड, चारे की व्यवस्था और पीने के स्वच्छ पानी का प्रबंध किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नगर के सभी निराश्रित गोवंश को
व्यवस्थित आश्रय स्थल प्रदान करना है।
इस मौके पर अमित चौधरी, आदित्य माहेश्वरी, दीपक
चौहान, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता, शेखर सक्सेना,
सूर्य प्रकाश देवल, मनीष असावा, नवनीत शाक्य, डॉ
अजीत सिंह, ललित गिरी, अमित वार्षणेय, लव कुमार
वार्षणेय ,योगेश वार्ष्णेय, मनोज जैन, अर्जुन सिंह, राहुल
देव शाक्य, आचार्य संजीव रूप, अमित मिश्रा, तेजस्वी
सागर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस