बिल्सी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी, केस दर्ज।
बिल्सी बदांयू 5 मई।
थाना बिल्सी क्षेत्र में पुरानी कहासुनी को लेकर दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नं0 2, कस्बा बिल्सी निवासी राहुल पुत्र उदयराज ने थाने में तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार, 3 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे विकास पुत्र विन्नू बार्ष्णेय ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की, जिससे राहुल को गंभीर चोटें आईं।
राहुल का आरोप है कि मोहल्ला नंबर 5 निवासी विकास पुत्र पिन्नू ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित की तहरीर पर थाना बिल्सी पुलिस ने 4 मई को मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक संतोष को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

