2:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज, पीएलवी ने बांटे पंपलेट

लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज, पीएलवी ने बांटे पंपलेट
बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएलवी सपना सिंह द्वारा लोगों को पंपलेट वितरित कर लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को कोतवाली परिसर में भी लोगों को जागरूक करते हुए पंपलेट बांटे गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 6 से 8 मई तक लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत तथा 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पीएलवी सपना सिंह ने बिल्सी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को बताया कि लोक अदालत के माध्यम से स्टांप, राजस्व, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, वैवाहिक विवाद, पारिवारिक मामले और उपभोक्ता फोरम से संबंधित वादों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कोतवाली परिसर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य सहित मौजूद लोगों को भी पंपलेट वितरित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस