4:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गौसमनगर में आंधी-बारिश में दीवार ढही, युवक हुआ घायल

गौसमनगर में आंधी-बारिश में दीवार ढही, युवक हुआ घायल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गौसमनगर में सोमवार की सुबह को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक गिरी दीवार की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गौसमनगर निवासी मनीष कुमार जानकारी देते हुए बताया कि उनका मौसेरा भाई विशाल कुमार पुत्र स्वराज सिंह घर के पास दीवार के निकट खड़ा था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के चलते पुरानी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की मदद से घायल विशाल को तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया और बिना देर किए बिल्सी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, विशाल को कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस