बदायूं में 200 रुपये के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या।
बदांयू 4 मई।
रविवार देर रात बदायूं के सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कबूलपुरा में 30/35 वर्षीय शाहिद की हत्या कर दी गई। शाहिद पेशे से पेंटर था और चौधरी सराय शकील रोड का रहने वाला था।
शाहिद ने आरोपियों से 500 रुपये उधार लिए थे। 300 रुपये वह पहले लौटा चुका था। बाकी 200 रुपये को लेकर आबिद की चक्की के पास वाली गली में रहने वाले नईम और वासिफ से विवाद हो गया।

कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पास पड़ी लोहे की चेन में बंधा ताला उठाकर शाहिद की गर्दन के निचले हिस्से पर मार दिया। ताला लगने से शाहिद हिचकियां लेने लगा और कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी नईम, वासिफ और फजल मौके से फरार हो गए। ये तीनों कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूचना पर SP सिटी अभिषेक सिंह, CO सिटी रजनीश उपाध्याय और SHO कोतवाली संजय कुमार मौके पर पहुंचे।
शाहिद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
SP सिटी ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा हत्यारोपी जल्द हिरासत में होंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

