मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना
बिल्सी के गांव रायपुर बुजुर्ग किया गया सम्मान समारोह
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में रविवार को रघुनाथ जी महाराज मंदिर परिसर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दीपक चौहान ने करीब 35 छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी गई। समारोह के आकोजक सौरभ सिंह चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी मेहनत और लगन के दम पर किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य समाजसेवियों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। जिन्होंने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह तोमर, सुरेश तोमर, विशाल तोमर, रविंद्र सिंह, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, विज्जन सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह, तेज प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, श्याम चौहान, अमर प्रताप, चरन सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

