उझानी, बदायूं 3 मई 2026 ।
ए पी एस विद्यापीठ इंटर कॉलेज, अहिरवारा में शनिवार को यूपी बोर्ड 2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे। विद्यालय परिवार ने चांदी का मुकुट एवं फूलमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
समारोह में कॉलेज के टॉपर सुमित कुमार एवं उर्वेश यादव को साइकिल व आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रेरणा फिजिक्स क्लासेज के संस्थापक अरविंद यादव ने टॉपर सुमित कुमार को अलग से साइकिल भेंट कर विशेष प्रोत्साहन दिया।
मुख्य अतिथि आबिद रजा ने टॉपर्स को ₹2500-₹2500 तथा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ₹1000-₹1000 की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय प्रबंधक अजयपाल सिंह, संचालक राजवीर यादव एवं प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रामप्रवेश यादव, श्रीपाल यादव, नेताजी उदयपाल सिंह, रजत यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिलती है।
—

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

