बदायूं में NEET परीक्षा का महासंग्राम: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा
बदायूं में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं, जिसके चलते परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थियों का पहुंचना लगातार जारी रहा। सुबह 11 बजे से पहले ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि बिना जांच के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की चिंतित भीड़ थी, वहीं अंदर शांत और अनुशासित माहौल में परीक्षा की अंतिम तैयारियां पूरी होती नजर आईं।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों—जीडीआईसी, जीआईसी, आरएमपी इंटर कॉलेज और केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज—पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ भारी पुलिस बल लगाया गया। हर केंद्र पर CCTV कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।
प्रशासन की इस सख्ती और व्यवस्थित तैयारियों ने यह साफ कर दिया है कि बदायूं में इस बार NEET परीक्षा पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कराई जा रही है। जिले में परीक्षा को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन का जबरदस्त तालमेल देखने को मिला।
केशव गुप्ता

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com