9:32 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अज्ञात व्यक्ति ने 6 पिल्लों को जिंदा जलाया, 3 की मौत CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

उझानी में अज्ञात व्यक्ति ने 6 पिल्लों को जिंदा जलाया, 3 की मौत CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू।

उझानी बदायूँ, 3 मई।

पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के पीछे खाली प्लॉट में अमानवीय घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने 6 पिल्लों को जिंदा जला दिया, जिसमें 3 पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में मनीष शर्मा निवासी नारायण गंज ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि घटना 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 30 अप्रैल सुबह 11 बजे के बीच हुई। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज NK मिश्रा व अजय भंडारी के पास मौजूद है। पुलिस से फुटेज निकलवाकर आरोपी की पहचान की मांग की गई है।

प्रार्थी ने दोषी के खिलाफ BNS की धारा 325 के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पशु प्रेमियों में आक्रोश है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.