10:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मां के संतुलित आहार से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास

मां के संतुलित आहार से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास
बिल्सी। शनिवार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान संतुतिल आहार की लेना चाहिए। क्योंकि उनके संतुलित आहार से गर्भ में पल रहे बच्चे के संपूर्ण विकास में सहायक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। जो बच्चे के विकास पर दुष्प्रभाव डालता है। इस मौके पर डॉ चारु वार्ष्णेय, शशिवाला, सुमन शर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस