10:21 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
बिल्सी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यहां 44 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। समाधान दिवस में निरस्त राशन कार्ड पुनर्जीवित कराने, चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने, बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 7 तथा अन्य विभागों की 5 शिकायतें शामिल रहीं। इस मौके पर एसपी देहात हिरदेश कठेरिया, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी, सीएमओ डा.मोहन झा, तहसीलदार प्रभा सिंह, एसडीओ जेपी सिंह, अपराध निरीक्षक वीके मौर्य, नायब तहसीलदार बदन सिंह, एई रोहन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस