2:44 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कल मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा

कल मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा
बिल्सी। ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आज 3 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नारायण ग्रीन हाउस, तहसील रोड में किया जाएगा। आयोजक रजनीश शर्मा एवं कंचन ओझा ने बताया कि इस समारोह में दोपहर 3 बजे नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद कुमार ब्रह्मचारी, माता प्रसाद पांडेय, डॉ. राघवेंद्र शर्मा और अधिवक्ता अनिल मिश्रा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई गणमान्य लोग भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.