आज दिनांक 1/05/26 दिन शुक्रबार को कोषागार प्रांगण स्थित पेंशनर्स भवन बदायूं में आज की बैठक सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएसन के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में प्रातः11बजे प्रारंभ हुई।
आज की बैठक में एटक के प्रांतीय प्रतिनिधि श्री राजेश कुमार जौहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि मजदूरों पर आजीवन काल से हो रहे अत्याचार विशेष बिंदु पर चर्चा करते हुए न्याय प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए दुनिया के मजदूरों की न्याय संगत मांगो को पूरी करने का जोर दिया और कि कहा
मजदूरों के लिए स्थाई मजदूर दिवस को राष्ट्रीय व राजकीय अबकाश घोषित करने की मांग की है और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा दुनिया के मजदूरों को कही भी न डरने, ना ही झुकने का स्पष्ट संदेश दिया तथा भारत के मजदूर एकता की मिशाल में एकजुट होकर संघर्ष करने का विशेष जोर दिया।
अध्यक्षता करते हुए मोहन स्वरूप गुप्ता ने संगठन की एकता,अखंडता जागरूकता के साथ मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल दिया व आज एक मई मजदूर दिवस की प्रासंग़- गिता पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार से व बेतन आयोग से कर्मचारियों के समस्त प्रतिनिधियों से संतोष जनक वार्ताकर वेतन आयोग की रिपोर्ट अतिशीघ्र जारीकर उसे लागू किया जाए की मांग की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मोहन सक्सेना ने कहा संगठन की विभिन्न समस्याओं के निराकरण का संज्ञान लेकर पेंशनर्स की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर त्वरित निस्तारण करें।इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन हर स्तर पर संघर्ष करने में सक्षम है।
आज की बैठक का संचालन करते हुए जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने मजदूर दिवस के अवसर पर भारत के समस्त मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला व पेंशनर्स के हितों में संघर्ष करने का आवाह्न किया।
संगठन के मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा आज की महा मारी का स्वरूप महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए अंतरिम राहत देकर पुरानी पेंशन(O P S ) को भी बहाल की जाबे।उन्होंने कहा संपूर्ण भारत में विभिन्न गति शील संगठन जो भी कर्मचारियों के हित में बने हैं व लगे हैं उनका सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा बदायूं भूरि भूरि प्रशंसा व्यक्त और आभार भी व्यक्त करता है।
मजदूर दिवस की बैठक में गिरि- राज किशोर गुप्ता,अरुण कुमार सक्सेना,रामनिवास वर्मा, प्रभाकर मिश्रा,आशुतोष पाठक,बृजेश कुमार चौहान,बिजेंद्र पाल सिंह,हरिओम सिंह,सर्वेश कुमारी,बदरून निशा आदि पदाधिकारी सहित सदस्य उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

