उझानी के घंटाघर चौराहे पर दस टायरा ट्रक फंसा, शहर में 1 घंटे जाम।
उझानी-बदांयू 30 अप्रैल।
उझानी के घंटाघर चौराहे काफी व्यस्त रहता है। आज दोपहर चालक की भूलवश दस टायरा ट्रक रास्ता भटकने से फंस गया, दोनों तरफ गाड़ियों सहित राहगीरों की लंबी कतार लग गई । ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल साहू टीम के साथ पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बदांयू की ओर वापस कराया गया।
1 घंटे के जाम से ई-रिक्शा एंबुलेंस, बाइक की लम्बी कतारें लग गई । घंटाघर चौराहा वैसे भी संकरा है भारी वाहनों के लिए बाईपास होने के बाद भी अक्सर चोराहे पर जाम लगता रहता है। एक घंटे बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

