बदायूं । बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नगला बारह
गांव में एक टेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का एक वीडियो गुरुवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बूझने तक दुकान में रखा लगभग 4 लाख रुपये का टेंट का सामान पूरी तरह जल चुका था। दुकान मालिक शिशुपाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने कर्ज
लेकर अपनी टेंट की दुकान का सामान खरीदा था। इस
अग्निकांड में पर्दे, सीलिंग चांदनी, प्लेटें, ड्रम और दरियां
सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। पीडित शिशुपाल ने इस मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

